लाइफ-स्टाइलहेल्थ

बच्चों को एंटीबायोटिक दवा देने से पहले जान लें इसके साइट इफेक्ट, रुक सकती है ग्रोथ

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। जब मौसम बदलता है, तो बच्चों को सर्दी और जुकाम होना आम बात है। इसके साथ ही, वे वायरल संक्रमण और फ्लू की चपेट में भी जल्दी आ जाते हैं। अक्सर लोग इन समस्याओं से राहत पाने के लिए तुरंत एंटीबायोटिक दवाएँ दे देते हैं। हालांकि, एंटीबायोटिक्स जल्दी असर तो करती हैं, लेकिन इनके कुछ संभावित दुष्प्रभाव भी होते हैं, खासकर बच्चों के लिए इनका ज़्यादा उपयोग खतरनाक हो सकता है।

बच्चों पर एंटीबायोटिक्स के दुष्प्रभाव

अगर आप भी अपने बच्चे को एंटीबायोटिक दवा देते हैं, तो आपको इसके कुछ नुकसान ज़रूर जान लेने चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डॉक्टर की सलाह के बिना बार-बार और अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक देने से बच्चे के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं कि बच्चों को एंटीबायोटिक देने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं:

अच्छे बैक्टीरिया का खत्म होना: जब आप बच्चे को ज़्यादा एंटीबायोटिक देते हैं, तो ये दवाएँ शरीर में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया को भी खत्म कर देती हैं, जो सेहत के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। इन बैक्टीरिया के बिना, बच्चा कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है।

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस: ज़्यादा दवा देने से कुछ समय बाद शरीर पर उसका असर होना बंद हो जाता है, जिसे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कहते हैं। इस स्थिति में, जब बच्चा गंभीर रूप से बीमार होता है, तो ये दवाएँ बेअसर हो जाती हैं, जिससे बच्चे के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

पाचन तंत्र पर बुरा असर: एंटीबायोटिक्स बच्चे के पाचन तंत्र को नुकसान पहुँचा सकती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इन दवाओं के कारण, बच्चे का शरीर पोषक तत्वों को ठीक से पचा नहीं पाता, जिससे उनकी वृद्धि रुक सकती है।

कमजोर इम्यूनिटी: ज़्यादा एंटीबायोटिक देने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमजोर हो सकती है। इसके कारण, बच्चा बार-बार और आसानी से संक्रमण व बैक्टीरिया की चपेट में आकर बीमार पड़ने लगता है।

पेट संबंधी समस्याएँ: एंटीबायोटिक्स के अधिक सेवन से बच्चों के पेट में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे डायरिया और एसिडिटी जैसी समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।

इसलिए, यह बहुत ज़रूरी है कि आप केवल डॉक्टर की सलाह पर ही अपने बच्चे को एंटीबायोटिक दवाएँ दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button