छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फर्जी ई-चालान से रहें सावधान, परिवहन विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों साइबर अपराधी ट्रैफिक नियमों के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। परिवहन विभाग के नाम का सहारा लेकर जालसाज ‘ई-चालान’ के जरिए लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए परिवहन विभाग ने आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है।

कैसे जाल बिछा रहे हैं साइबर ठग?

ठगी का तरीका बेहद शातिर है। अपराधी परिवहन विभाग की असली वेबसाइट से मिलती-जुलती एक फर्जी (क्लोन) वेबसाइट तैयार करते हैं। इसके बाद वाहन स्वामियों को मैसेज भेजकर यह डराया जाता है कि उनका चालान कट गया है।

धोखाधड़ी का तरीका: मैसेज में एक लिंक होता है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर फर्जी वेबसाइट पर पहुँच जाता है।

निजी जानकारी की चोरी: वहां चालान भरने के बहाने नेट बैंकिंग, कार्ड डिटेल और ओटीपी मांगकर खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।

खतरनाक ऐप्स: कुछ मामलों में ठग ‘APK’ फाइल डाउनलोड करवाते हैं, जिससे मोबाइल का पूरा एक्सेस उनके पास चला जाता है।

6 महीने में 300 से ज्यादा शिकार

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह महीनों में प्रदेश के अंदर 300 से अधिक लोग इस ठगी की चपेट में आ चुके हैं। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने जनता से आग्रह किया है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर भरोसा न करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button