छत्तीसगढ़
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री साय ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती वीणा सिंह को विवाह की 47वीं वर्षगांठ के खास मौके पर दिल से बधाई दी है।
मुख्यमंत्री साय ने आदरणीय दंपत्ति के बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए अपनी ओर से ढेरों शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।
















