छत्तीसगढ़
कांग्रेस चुनाव समिति के टीएस सिंहदेव बनाए गए सदस्य

रायपुर। आगामी दिनों में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को सदस्य बनाया गया है। टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार व्यक्त किया है। सिंहदेव ने कहा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
सिंहदेव ने कहा, एक पार्टी के रूप में हम सच्चाई और धार्मिकता के रास्ते पर चलने और आगामी राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।