छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिला बड़ा तोहफ़ा: मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कर हस्तांतरण (Tax Devolution) के तहत ₹3,462 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का दिल से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस आवंटन को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए नवरात्रि और दशहरा के पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार बताया। उन्होंने कहा कि यह धनराशि राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करेगी, विकास परियोजनाओं में तेज़ी लाएगी, और लोककल्याणकारी योजनाओं को नई शक्ति देगी।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर समर्पित है।

विकास और जन-कल्याण के लिए अतिरिक्त बल

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि इस केंद्रीय सहयोग से प्रदेशवासियों का जीवन अधिक खुशहाल और सुरक्षित बनेगा।

गौरतलब है कि आने वाले त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए, साथ ही राज्यों को पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) में तेज़ी लाने और उनके विकास एवं कल्याण संबंधी ख़र्चों के वित्तपोषण में सक्षम बनाने के उद्देश्य से, केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 को राज्य सरकारों को ₹1,01,603 करोड़ का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है। यह राशि 10 अक्टूबर 2025 को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण से अलग है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button