छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

जंगल में हुई मुठभेड़ में 2 इनामी महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के नहाडी और छोटे हिड़मा के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो हार्डकोर महिला नक्सली मारी गई। इनमें एक मलंगेर एरिया कमेटी की सदस्य लकखे है, जिस पर 5 लाख का इनाम था। वहीं दूसरी मारी गई महिला माओवादी पर दो लाख का इनाम घोषित है। सर्च के दौरान इंसास और 12 बोर की बंदूक भी बरामद हुई है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटे हिड़मा के जंगलों में माओवादी नेता कैंप को संचालित कर रहे हैं। साथ ही नए लड़ाकों को यहां ट्रनिंग दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल दो टीमों बनाई। डीआरजी और महिला बस्तर फाईटर टीम को रात में ही रवाना किया गया। इनको बैकअप देने के लिए अरनपुर कैंप से भी जवानों को रवाना किया। पूरी रात जंगल में सर्च ऑपरेशन चला। पुलिस टीम जैसे ही माओवादी कैंप के पास पहुंची, इस बात की भनक माओवादियों को लग गई। माओवादियों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

अपने बड़े नक्सली नेताओं को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स ने भी माओवादी कैंप को घेरा था। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक फायरिंग चली। इस मुठभेड़ में दो महिला माओवादी मारी गई, लेकिन वहीं दरभा डिवीजन का थिंक टैंक माने जाने वाला चैतू और टेक्रिकल टीम का इंचार्ज जगदीश के साथ देवा और प्लाटून नंबर 30 का कमांडर जयलाल भागने में कामयाब हो गए। वहीं पुलिस ने कैंप को ध्वस्त कर दिया है और नक्सल समाग्री को भी जब्त किया है।

नक्सल सामग्री के साथ कैमरा, ग्रेनेड और टिफिन बम बरामद

मुठभेड़ के बाद कैंप से भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है। एक हाईटेक कैमरा के साथ नाट्य मंडली का सामान और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। इंसास के 30 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इसके अलावा हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम भी जब्त किया गया है। आधा दर्जन से अधिक नक्सली पिठ्ठू भी जब्त हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बड़े माओवादियों की उपस्थिति थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button