छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़
सुकमा जिले आईईडी विस्फोट, दो जवान शहीद, कई घायल

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए हैं। ये धमाका सिलगेर इलाके में हुआ है। इस धमाके में कई जवान भी घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जवान राशन लेकर कैंप जा रहे थे। इसी दौरान टेकलगुडम में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों के ट्रक पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, शहीद जवानों का नाम विष्णु आर और शैलेन्द्र बताया जा रहा है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है।