छत्तीसगढ़
अंबिकापुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने म्यूल अकाउंट के जरिए देश के कई राज्यों से रकम लेन-देन की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान दोनों ने 2 लाख से अधिक रुपए की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाईल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों का नाम विनोद प्रधान और राहुल सिंह है। दोनों के खिलाफ ठगी की विभिन्न धाराओं के तहत की कार्रवाई गई है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।