छत्तीसगढ़

2024 से पहले भाजपा की टीम का एलान

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसे पार्टी की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी पार्टी की नजर है। छत्तीसगढ़ की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में राजस्थान से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम है। वहीं मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं।

मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री हैं। राजस्थान से सुनील बंसल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएस संतोष संगठन राष्ट्रीय महामंत्री रहेंगे। मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

3 बड़े नाम शामिल

लिस्ट में अधिकांश नाम पुराने हैं, लेकिन तीन नए नामों को शामिल किया गया है। ये हैं राधा मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), संजय बंदी (राष्ट्रीय महामंत्री) और अनिल अंटोनी (राष्ट्रीय सचिव)।

संजय बंदी को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना तेलंगाना के चुनावों के लिए अहम है। इससे पहले बंदी तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एके अंटोनी के बेटे अनिल अंटोनी को केरल से राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है।

भाजपा की नई लिस्ट की बड़ी बातें

भाजपा ने अपनी सूची में 5 महिलाओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, सरोज पांडे, रेखा वर्मा, डीके अरुणा और लता उसेंडी शामिल हैं।
इस तरह से पार्टी ने बड़े पैमाने पर महिलाओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। वहीं आदिवासी महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है।

नई सूची में पूरे देश के प्रतिनिधित्व को शामिल करने की कोशिश है। नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण के राज्यों को भी जगह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button