भाजपा के जवाहर नगर मंडल ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें संस्करण को पूरे जिले में भाजपा के सभी मंडलों के बूथों पर सुना गया। रायपुर में, भाजपा के जवाहर नगर मंडल ने ललिता चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।
मंडल महामंत्री रमेश शर्मा ने बताया कि मन की बात ने लोगों को एकजुट करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का एक मजबूत जरिया बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रायपुर भाजपा के सभी मंडलों में यह कार्यक्रम सामूहिक रूप से देखा जाता है, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षद और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
कार्यक्रम में शामिल हुए लोग
इस अवसर पर कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे, जिनमें इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व पार्षद भावेश पिथालिया, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, मंत्री दिनेश शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, सुभाष बख्शी, संजय साहू, पूनम सोनी, लक्ष्मी नारायण साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के भूपेंद्र मक्कड़, सुनील साहू, सुनील खंडेलवाल, दीप लक्ष्मी साहू, अरविंद कुर्रे, देवकी साहू, ख़ेमिन साहू, निकिता वर्मा, लता साहू और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन शामिल थे।
पीएम मोदी के संदेश
अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगामी 17 सितंबर को मनाई जाने वाली विश्वकर्मा जयंती के महत्व पर भी प्रकाश डाला और इसे पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को समर्पित बताया। उन्होंने सरकार की विश्वकर्मा योजना का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से आगामी त्योहारों के दौरान केवल स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो। एक ही मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, एक ही रास्ता ‘आत्मनिर्भर भारत’, एक ही लक्ष्य ‘विकसित भारत’।”
इसके अतिरिक्त, उन्होंने नागरिकों से त्योहारों के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।