छत्तीसगढ़

भाजपा का नगरीय निकाय घोषणा पत्र जनता को ठगने का नया दस्तावेज : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगने के लिए नगरीय निकाय चुनाव हेतु नया घोषणा पत्र जारी किया है। विधानसभा चुनाव में “मोदी की गारंटी” नामक घोषणा पत्र जारी किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा सका। अब जब जनता का भरोसा उठ गया है, तो भाजपा “अटल विश्वास पत्र” के नाम से नया दस्तावेज पेश कर रही है। भाजपा को पता है कि मोदी के नाम से जनता वोट नहीं देगी, इसलिए नया हथकंडा अपनाया गया है।

पुराने वादे अधूरे, फिर कैसे आए नए वादे?शुक्ला ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में “मोदी की गारंटी” के तहत 20 वादे किए गए थे। भाजपा सरकार को बने एक वर्ष हो चुका है, लेकिन उनमें से 17 वादे आज भी अधूरे हैं। जिन तीन योजनाओं पर काम हुआ है, वह भी आधा-अधूरा है। जब पहले के वादे पूरे नहीं किए गए, तो भाजपा किस नैतिकता से नया घोषणा पत्र जारी कर रही है?

भाजपा के घोषणा पत्र में झूठ के उदाहरण:

कृषि उन्नति योजना: पूरे प्रदेश में एक भी पंचायत में नगद आहरण काउंटर स्थापित नहीं किया गया।
रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती: 20,000 युवाओं को रोजगार देने का वादा था, लेकिन नौकरियां बेची गईं।

प्रधानमंत्री आवास योजना: 18 लाख आवास बनाने का वादा था, लेकिन एक भी नया आवास स्वीकृत नहीं हुआ।

तेंदूपत्ता संग्रहण: बोनस और चरणपादुका वितरण नहीं हुआ, बल्कि योजनाएं बंद कर दी गईं।
आयुष्मान भारत योजना: अस्पतालों के भुगतान न होने के कारण इलाज बाधित है।

500 रुपए में गैस सिलेंडर: एक भी परिवार को नहीं मिला।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग: वादा किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
CIMS और CIT निर्माण: प्रदेश के हर संभाग में मेडिकल और टेक्नोलॉजी संस्थान बनाने का वादा था, जो जुमला साबित हुआ।

शक्ति-पीठ परियोजना: धार्मिक स्थलों के विकास का वादा भी अधूरा।
नगरीय निकायों में विकास का दावा: भाजपा के शासन में शहरी विकास ठप्प हो गया है।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और झूठे वादों से छलने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा, अजय साहू, धनंजय सिंह ठाकुर, और सुरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button