छत्तीसगढ़

4 करोड़ के जलकर वसूली हेतु चलेगा अभियान, जल कर नहीं देने वालों के नाम होंगे सार्वजनिक

जगदलपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 की जलकर वसूली बहुत ही कम है, वर्ष 2024 -25 के पूर्व के बकाया व वर्तमान वित्तीय वर्ष के 4 करोड़ के जलकर की शत प्रतिशत वसूली करने सोमवार से अभियान चालू किया जाएगा, जल कर नहीं देने वालों के नाम निगम सार्वजनिक करेगी।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा बकायादारों की जलकर की राशि जमा कराकर असुविधा से बचने की अपील की गई है। नगर पालिका निगम जगदलपुर के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली के लिए शनिवार को पीएचई ऑफिस में जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा की उपस्थिति में पीएचई के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से सहायक अभियंता पीएचई एच.एल. नेताम, सब इंजीनियर संजीव कर्ण सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे। जिसके तहत 2024 -25 मे जलकर की मांग 7 करोड़ 67 लाख 45 हजार है अभी तक की जलकर वसूली 31 मार्च तक 2 करोड़ 91 लाख 73 हजार हो पाई है जिसका प्रतिशत 38.16 है। नगर पालिका निगम जगदलपुर के 48 वार्ड में जल कनेक्शन लेने वालों की संख्या 22311 है। जिसमें 3051 लोगो से 10 हजार से ऊपर जलकर बकाया है. जिसमें 4 करोड़ 12 लाख 8 हजार की जलकर वसूली बकाया है। सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पंप ऑपरेटर मिलकर जलकर की वसूली करेंगे।

जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश से राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं अधिकारियों के साथ हमारी आज बैठक हुई। जिसमें सोमवार से जलकर वसूली करने का निर्देश दिया है। एक महीने के अंदर अधिकारियों को जलकर वसूलने कहा गया है। टुल्लू पंप जप्ती का भी निर्देश दिया है। जलकर अगर नहीं देते हैं तो चिन्हित करके नल कनेक्शन काटे जाएंगे। बड़े करदाताओं का नाम भी उजागर किया जाएगा, अवैध नल कनेक्शन को भी काटा जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button