मुख्यमंत्री साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

रायगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी व पिता सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास भी मंच पर उपस्थित थे।
रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है प्रतिमा। भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने उन्हें सलामी दी। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
आपको बता दें कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे।