छत्तीसगढ़
चंद्रयान.3 के सफल प्रक्षेपण के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने इसरो को दी बधाई

रायपुर। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई। आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सबका सिर गर्व से ऊँचा किया है। राष्ट्र का सलाम।