छत्तीसगढ़

ट्रांजिट हॉस्टल, ब्लड बैंक, हमर लैब का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को जिले के दौरे पर हैं। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद मैदान पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  बघेल जिले को 703 करोड़ 96 लाख के 224 विकास कार्यों क़ी सौगात दी । जिसमें 71 करोड़ 8 लाख रुपए के 132 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 632 करोड़ 88 लाख रुपए के 92 विकास कार्यों का शिलान्यास,भूमिपूजन कार्य शामिल है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया उनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13 करोड़ 64 लाख रुपए के 18 विकास कार्य, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के 4 करोड़ 9 लाख रुपए के 3 विकास कार्य एवं लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के 11 करोड़ 57 लाख रुपए के 4 विकास कार्य शामिल है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 27 करोड़ 65 लाख रूपए के 65 विकास कार्यों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 2 करोड़ 5 लाख रुपए के 6 विकास कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1 करोड़ 71 लाख रुपए के 17 विकास कार्यों एवं वन विभाग के 3 करोड़ 73 लाख रुपए के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इसी तरह विद्युत विभाग के 4 करोड़ 9 लाख रुपए के 2 विकास कार्य एवं आयुष विभाग के 2 करोड़ 55 लाख रुपए का एक विकास कार्य लोकार्पण में शामिल है। लोकार्पण के प्रमुख कार्यों में सिंगल विलेज स्कीम, गोदाम सह शॉप निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, उच्च स्तरीय पुल निर्माण, सड़क, ट्रांजिट हॉस्टल, ब्लड बैंक, हमर लैब, नरवा विकास कार्यक्रम, कृष्ण कुंज, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र आदि शामिल है।

इसी प्रकार शिलान्यास,भूमिपूजन में लोक निर्माण विभाग के 43 करोड़ 86 लाख रुपए के 11 विकास कार्य, सेतु निर्माण के 3 करोड़ 97 लाख के एक विकास कार्य, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के 16 करोड़ 64 लाख रुपए के 6 विकास कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 42 लाख रुपए के 2 विकास कार्य, जल संसाधन विभाग के 30 करोड़ 93 लाख के 3 विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के 13 करोड़ 52 लाख रुपए के 20 विकास कार्य शामिल है। वन विभाग के 60 लाख रुपए के 3 विकास कार्यों, विद्युत विभाग के 60 करोड़ 83 लाख रुपए के 6 विकास कार्यों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 325 करोड़ 57 लाख रुपए के 8 विकास कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18 लाख रुपए के एक विकास कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 11 करोड़ 99 लाख रुपए के 6 विकास कार्यों एवं नगरीय निकाय के 118 करोड़ 42 लाख रुपए के 9 विकास कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन शामिल है।भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, सेंट्रल लाइब्रेरी भवन, तहसील कार्यालय भवन, 33/11 केवी पावर ट्रांसफार्मर उपकेन्द्र स्थापना, मेडिकल कॉलेज महासमुंद भवन निर्माण, 20 बेड अतिरिक्त निर्माण, नवीन बस स्टैंड, फुटबाल ग्राउण्ड, सिवरेज ट्रीटमेंट स्थापना और शासकीय शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है।

कार्यक्रम में गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री  मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद  दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद  विनोद चंद्राकर और संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, अनुसूचित जाति विकास के प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, अध्यक्ष वन विकास निगम एवं बसना विधायक  देवेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद  राशि महिलांग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button