छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा संचालित शहरी गौठान का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर। विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम, विकासखंड मुख्यालय, सीतापुर में मुख्यमंत्री बघेल ने  नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा संचालित शहरी गौठान को निरीक्षण किया। शहरी गौठान के अधिकारियों ने बताया ‘पारस सिटी लेवल फेडरेशन’ से जुड़ी विभिन्न महिला स्व सहायता समूह द्वारा आचार, बड़ी, पापड़, अगरबत्ती, धूपबत्ती फिनाइल, हारफिक, गोबर से पेंट तैयार की जाती है । साथ ही वेस्ट सामानों को घरेलू डेकोरेट सामग्री तैयार करके विक्रय भी की जा रही है।

बर्तन बैंक से बना बर्तन टेंट हाउस

महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जानकारी दी कि इस बर्तन टेंट हाउस में समूह की करीब 40 महिलाएं कार्यरत हैं। इसमें स्टील के बर्तनों को किराए पर दी जाती है, जो बाजार मूल्य से कम है। 11 लाख 40 हजार रुपये का व्यवसाय किया गया है। इन महिलाओं के जीवन स्तर भी ऊंचा उठा है। यहां कार्यरत महिलाओं को महीने में लगभग 3 से 4 हजार रुपये अतिरिक्त आय भी  हो जाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button