छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के साथ काटा केक, बालक आश्रम में दिया न्योता भोज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना जन्मदिन बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम के बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।



मुख्यमंत्री ने अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी

इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है। नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button