छत्तीसगढ़

चिंतामणि महाराज ने भाजपा में शामिल होने के लिए रखी ये शर्त

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज इस चुनाव के टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को बृजमोहन अग्रवाल ने उनसे सामरी में मुलाकात की। काफी देर तक चर्चा चलती रही। बताया जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का न्यौता दिया। मगर चिन्तामणि महाराज ने अंबिकापुर टिकट की शर्त रख दी है।

चिन्तामणि महाराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैंने अंबिकापुर विधानसभा से टिकट की मांग रखी है। यदि ऐसा होता है, तो ही कोई फैसला लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 2010 में भी भाजपा धोखा दे चुकी है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक के गांव जाकर उनसे मुलाकात की थी। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और संजय श्रीवास्तव भी थे।

उल्लेखनीय है कि गहिरा गुरू के बेटे चिन्तामणि महाराज सामरी से पहले लुण्ड्रा के विधायक रह चुके हैं। इस बार सामरी से कांग्रेस ने उनकी जगह विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया है। इससे वो नाखुश बताए जा रहे हैं। हालांकि चिन्तामणि महाराज की शर्त के बाद भाजपा नेता लौट आए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button