छत्तीसगढ़
सीएम साय ने भुइंयापानी में गुरु गद्दी का लिया आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को भुइंयापानी में गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा के निवास स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गद्दी को प्रणाम कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने गुरु के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
गुरु शिष्य परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बाल्यकाल में 5 वर्ष की उम्र से गुरु का अनुसरण करते रहे हैं। प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी मिलने पर वे गुरु की गद्दी का आशीष लेने विशेष रूप से भुइंयापानी पहुंचे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांव में उनकी स्मृति में दुर्गा मंदिर का भी निर्माण करवाया है।