छत्तीसगढ़

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने दो श्रद्धालु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गरियाबंद। राज्य शासन की ओर से राज्य के राम भक्तों के लिए रामलला दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। शासन द्वारा प्रत्येक जिलों से चयन कर सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से उन्हें रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गरियाबंद जिले से भी दर्शनार्थियों से युक्त 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जिले के कुल 94 दर्शनार्थी आज रवाना हुए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। 94 श्रद्धालुओं में उनके देख-देख के लिए 4 अनुरक्षक भी शामिल है। चयनित तीर्थ यात्रियों को बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। यात्रा पश्चात तीर्थयात्रियों की जिला वापसी होगी। इस अवसर पर परस देवांगन, समाज कल्याण विभाग से उप संचालक डीपी ठाकुर, आदित्य लाम्बे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने श्री रामलला दर्शन के सपने को साकार किया है। सरकार की मदद से अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या में रामलला स्थापना पश्चात वहा जाने की बहुत इच्छा थी। शासन ने वहा जाने में मदद की। श्रद्धालुओं की अयोध्या जाने की इच्छा पूरी करने वाली इस योजना के लिए जिले के श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। इसी तरह अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वह अयोध्या जाने के लिए बेहद खुश है। वह कहते है कि हमारे पूर्वजों में से भी कोई आज तक अयोध्या नही गए है। शासन के सहयोग से श्री रामलला दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। जो कि पूरे प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। निशुल्क यात्रा के साथ खाने, पीने और रहने की भी व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं पर कोई आर्थिक बोझ भी नही बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button