छत्तीसगढ़

जो कहा उसे पूरा किया, अबकी बार 75 पार : मोहम्मद अकबर

कवर्धा। कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने सोमवार को अपने पक्ष में आयोजित रैली के समापन अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार ने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता का भरोसा हासिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे, उसे पूरा किया है। कांग्रेस पार्टी को कवर्धा सहित प्रदेश की पूरी सीटों पर जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा तथा कांग्रेस का अबकी बार 75 पार का नारा साकार होगा।

कवर्धा में कांग्रेस ने विशाल रैली निकाली। जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। इस रैली में शामिल भीड़ से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर गदगद नजर आए। रैली में शामिल लोगों विशेषकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बनता था। रैली का समापन भारत माता चौक में हुआ। इस अवसर पर पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी भी उपस्थित थे। नीलू चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मोहम्मद अकबर ने न केवल कवर्धा विधानसभा ब्लकि कबीरधाम जिला के सभी लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। विकास के हर संभव कार्य कराएं। यहां पर उपस्थित भीड़ बता रही है, कि लोगों का अकबर भाई के प्रति कितना अपनापन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी कवर्धा में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद अकबर ने सर्वप्रथम नीलकंठ चंद्रवंशी के जिंदाबाद का नारा लगवाया। उन्होंने कहा कि ये भरोसे का सम्मेलन है। भरोसे का सम्मेलन वहीं आयोजित कर सकता है जिसने भरोसे के लायक काम किया हो। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव पूर्व किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, 2500 क्विंटल में धान खरीदी, सभी लोगों का राशन कार्ड, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, तेंदूपत्ता श्रमिकों को पारिश्रमिक में वृद्धि सहित जो भी वायदे किए थे न केवल उसकों पूरा किया ब्लकि इससे भी आगे बढ़कर प्रत्येक लोगों के हित में योजनाएं बनाकर उसे पूरा किया। कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 7 हजार रूपए प्रदान किए है। पूर्व सरकार मात्र 07 प्रकार के लघु वनोपज खरीदती थी। भूपेश बघेल सरकार 68 प्रकार के लघुवनोपज खरीद रही है। उत्कृष्ठ शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जिसमें निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। कांग्रेस की सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया है। कांग्रेस ने लोगों के हित में कार्य करने में कोई भी कमी नहीं की।

भरोसे को स्पष्ट करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कहा कि भाजपा के सरकार ने प्रत्येक आदिवासी परिवार को गाय, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, धान खरीदी पर प्रति क्विंटल 270 रू. बोनस, किसानों को 05 हॉर्स पावर तक  निःशुल्क बिजली, जैसे अनेक लुभावने वादे किए थे। 15 वर्षो की अपनी सरकार ने भाजपा ने ये वादे पूरे नहीं किए। इतना ही नहीं विदेश से काला धन लाने और लोगों के खाते में 15-15 लाख रूपए डालने, 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने, किसानों का आय दोगुनी करने, 100 दिन में मंहगाई करने का वादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह सब वादा पूरा नहीं हुआ। एक तरफ भाजपा है जो आज भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो आज ढंके की चोट में बता रहीं है कि उसने क्या क्या कार्य किया है। आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस पार्टी ने अपकी बार 75 पार का जो नारा दिया है वो इस चुनाव में पूरा हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button