छत्तीसगढ़

महिलाओं को मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही : संजय श्रीवास्तव

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह याने सालाना 12000 रुपए देने की घोषणा की थी। वादे के अनुरूप महतारी वंदन योजना के लिए राशि जारी करने की तैयारी भाजपा की सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कर रही है। इसके लिए अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान स्वरूप जो राशि प्राप्त हो रही है, उससे महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही है उनके पेट में लगातार दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला विरोधी रही है। महिलाओं का अपमान करने में कांग्रेस कभी पीछे नहीं रही।

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 प्रतिमाह देने का वादा किया जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस तरह की कोई भी योजना नहीं थी। भाजपा के घोषणा पत्र के बाद कांग्रेस पार्टी ने आनन-फानन में महिलाओं को राशि जारी करने की योजना रखी और भाजपा से ज्यादा राशि देने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी की योजना में ज्यादा राशि रखने के बाद भी छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया, क्योंकि महिलाओं को भरोसा है कि भाजपा महिलाओं के लिए जो जो घोषणाएं करती है उन्हें पूरा भी करती है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह मिलने जा रहा है, इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई भी दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button