छत्तीसगढ़

निगम की कार्रवाई : जोन 1, 7 और 9 में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोज़र

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध निर्माणों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया। सोमवार को जोन 1, 7 और 9 की टीमों ने कई स्थानों पर अनधिकृत निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

जोन 7: कोटा मार्ग में 200 वर्गफीट निर्माण ढहा

जोन 7 नगर निवेश विभाग ने कोटा मार्ग में बिना अनुमति बनाए गए लगभग 200 वर्गफीट क्षेत्र में किए गए निर्माण को तोड़ा। यह कार्रवाई जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में और कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे तथा उप अभियंता रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में की गई।

जोन 1: गोगांव में नाली पर बने निर्माण पर कार्रवाई

गोगांव मुख्य मार्ग में नाली पर अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माण के कारण लगातार जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस पर जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से निर्माण ढहा दिया। कार्यपालन अभियंता डी.के. पैकरा और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जोन 9: कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में अतिक्रमण हटाया

तालाब किनारे अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई जोन 9 द्वारा की गई। जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता ओ.पी. वर्मा और उप अभियंता आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में अभियान चलाकर कब्जा हटाया गया।

नगर निगम की चेतावनी

नगर निगम रायपुर ने सभी नागरिकों से अनाधिकृत निर्माण से बचने की अपील की है और चेतावनी दी है कि बिना अनुमति निर्माण या अतिक्रमण की स्थिति में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम का यह अभियान शहरी व्यवस्था सुधारने, जलभराव रोकने और जनहित की संरचनाओं को बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शहर को साफ़, सुरक्षित और नियोजित बनाने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button