छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में की 13 करोड़ की ठगी, ट्रेडिंग स्कैम के तीन आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा

रायगढ़।  रायगढ़ पुलिस को ट्रेडिंग स्कैम के तीन शातिर आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 6 राज्यों में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 13 करोड़ 92 लाख 65 हजार रुपए की ठगी की है। ठग शेयर मार्केट में हाई रिटर्न देने का झांसा देते थे। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

जांच में पता चला कि, छत्तीसगढ़ के अलावा तमिलनाडु, मुबंई, केरल, कोलकाता, असम में कुल 9 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारतीय स्टेट बैंक के 35 खाते, 7 फोन, 1 लैपटॉप, 3 एटीएम, 1 क्रेडिट-कार्ड और 78 लाख चेक की फोटो कॉपी जब्त किया हैपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संजीव शुक्ला के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल के द्वारा लगातार आनलाईन ठगी के प्रकरण में सायबर सेल में अलग से आनलाईन फ्राॅड सेल का गठन कर प्रकरण में सूक्ष्मता से जांच कर अखिल भारत में आरोपियों की पहचान पतासाजी कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में सायबर की टीम द्वारा लगातार ट्रेडिंग स्कैम के जटिल जाल की विभिन्न कड़ियों को सुलझाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा था।

थाना तमनार में आई.टी. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। जिसकी सूक्ष्मता से पड़ताल करने पर आरोपियों की पहचान की गई जिनका दीगर राज्य पश्चिम बंगाल में होना पाया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानों की संयुक्त टीम को विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दीगर राज्य झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल भेजा गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुये उक्त टीम को पूर्व में जामताड़ा से 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने के पश्चात्, पश्चिम बंगाल में भी ट्रेडिंग स्कैम को संचालित करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

इन राज्यों में ठगे इतने पैसे

  1. असम के नगांव जिले में 3 लाख 78 हजार 800 रुपए की ठगी।
  2. तमिलनाडु के कृष्णागिरी ​​​​​​में 1 करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपए।
  3. बंगाल के कोलकाता साउथ डिवीजन में 2 करोड़ 3 लाख 74 हजार।
  4. कोलकाता साउथ डिवीजन के भवानीपुर में 1 करोड़ 95 लाख 49 हजार।
  5. केरल के कोजिकोड में 4 करोड़ 73 लाख 14 हजार।
  6. मुंबई के बांद्रा वेस्ट में 33 लाख 78 हजार 955 रुपए।
  7. बृहन मुंबई शहर में 1 करोड़ 46 लाख 22 हजार 66 रुपए।
  8. चेन्नई तमिलनाडु के मड़िपक्कम में 63 लाख 35 हजार रुपए।
  9. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1 करोड़ 12 लाख 43 हजार 913 रुपए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button