छत्तीसगढ़

विधायक अजय चंद्राकर का प्रयास, कुरुद के 31 स्कूलों को मिली विकास की रफ्तार

कुरूद। कुरुद विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक अजय चंद्राकर के विशेष प्रयासों से कुरुद क्षेत्र की 31 से अधिक शासकीय शालाओं में मरम्मत, भवन जीर्णोद्धार, शौचालय निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कुल ₹92.53 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष जताते हुए विधायक चंद्राकर जी का आभार व्यक्त किया है।

विद्यालयों में होगा नव निर्माण और सुधार

लोक शिक्षण संचालनालय, अटल नगर रायपुर द्वारा प्राप्त पत्रों एवं बजटीय आवंटन के अनुसार जिला कलेक्टर कार्यालय (शिक्षा) धमतरी द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। शाला प्रबंधन समितियों को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है और कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कुरुद को सौंपी गई है।

शालाओं की सूची एवं कार्य विवरण और राशि-

1. शास. प्रा. शाला मोंगरा    भवन जीर्णोद्धार    ₹6,50,000

2. शास. प्रा. शाला सेलदीप    भवन जीर्णोद्धार    ₹6,71,000

3. शास. प्रा. शाला गाडाडीह आर    भवन जीर्णोद्धार    ₹5,95,000

4. शास. नवीन प्रा. शा. रामपुर    भवन जीर्णोद्धार    ₹8,63,000

5. शास. नवीन प्रा. शा. रामपुर    शौचालय मरम्मत    ₹2,68,000

6. शास. प्रा. शाला भखारा    भवन जीर्णोद्धार    ₹2,42,000

7. शास. प्रा. शाला रामपुर    भवन जीर्णोद्धार    ₹2,20,000

8. शास. प्रा. शाला बंगोली    शौचालय मरम्मत    ₹1,65,000

9. शास. प्रा. शाला नवागांव थूहा    शौचालय मरम्मत    ₹1,19,000

10. शास. प्रा. शाला विरेझर    भवन जीर्णोद्धार    ₹4,22,000

11. शास. नवीन प्रा. शा. नवागांव थूहा    शौचालय मरम्मत    ₹1,67,000

12. शास. पूर्व मा. शा. चटौद    शौचालय मरम्मत    ₹1,10,000

13. शास. प्रा. शा. महावीर चौक, भखारा    जीर्णोद्धार    ₹4,40,000

14. स्त्मानंद अंग्रेजी माध्यम कुरुद    फर्श व नल मरम्मत    ₹3,28,000

15. प्रा. शा. चटौद    शौचालय मरम्मत    ₹57,000

16. प्रा. शा. कोंडापार    बालक शौचालय मरम्मत    ₹56,000

17. प्रा. शा. मौरीकला    शौचालय व टाइल्स फिटिंग    ₹42,000

18. प्रा. शा. मंदरौद    शौचालय मरम्मत    ₹73,000

19. प्रा. शा. गुदगुदा    शौचालय व किचन छत    ₹56,000

20. मा. शा. परसवानी (दहदहा)    बालक/बालिका शौचालय    ₹2,06,000

21. मा. शा. खुरसेंगा    बालक/बालिका शौचालय    ₹2,06,000

22. मा. शा. टिपानी    बालक/बालिका शौचालय    ₹2,06,000

23. मा. शा. कमरौद    बालक/बालिका शौचालय    ₹2,06,000

24. उ.मा. वि. जीजामगांव    छत मरम्मत    ₹3,73,620

25. उ.मा. वि. गातापार    शौचालय व भवन मरम्मत    ₹7,73,000

26. उ.मा. वि. गुदगुदा    खिड़की दरवाजा मरम्मत    ₹48,000

27. उ.मा. वि. भुसरेंगा    फर्श, दरवाजा, नल, शौचालय    ₹4,20,000

28. उ.मा. वि. मरौद     शौचालय, खिड़की-दरवाजा    ₹4,55,000

29. मा. शा. मोहंदी    छत मरम्मत    ₹1,35,000

30. शाला मोहरेंगा    शौचालय व खिड़की-दरवाजा    ₹1,71,000

31. उ.मा.मा. वि. बेलौदी    शौचालय, फर्श, दरवाजा    ₹5,10,000

इस निर्णय से न केवल स्कूलों की अवस्थिति में सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण भी प्राप्त होगा। लोगों का मानना है कि, ये कार्य लंबे समय से लंबित थे। जिन्हें अब गति मिल रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्य को ‘विकास की दिशा में प्रभावी पहल बताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button