खेलछत्तीसगढ़

कठिन परिश्रम और ईमानदारी से मिलती है मंजिल : मंत्री मोहम्मद अकबर

कवर्धा। केबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर सोमवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान जगदम्बा पैलेस में फोर्स ऐकड़मी के खिलाड़ियों से वन-टू-वन सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अकबर ने एकेडमी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और ईमानदारी से प्रयास करने पर हर व्यक्ति को मंजिल मिलती है। ऐसे प्रयास करने से सफलता निश्चित मिलती है। अकबर ने इस अवसर पर एकेडमी के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए सभी की बात भी सुनी और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। कैबिनेट मंत्री अकबर फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया। फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक साथ ताली बजाकर अभूतपूर्व स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री अकबर ने कहा कि खुब लगन के साथ मेहनत करें और आगे सफलता प्राप्त करें। यहां बताया गया कि पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उनमें से एक फोर्स एकेडमी भी है। फोर्स एकेडमी में 500 से अधिक जिले के युवक-युवतियों को छत्तीसगढ़ पुलिस बल, सीएफ, सीआरपीएफ, आर्मी, समेत विभिन्न भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, पाषर्द अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, एल्डरमेन देवराज पाली, एन डी मानिकपुरी सहित फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ी और प्रशिक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है की मंत्री अकबर ने विगत दिनों फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया था और खिलाड़ियों की मांगों को भी सुना था।  मंत्री अकबर ने खिलाडियों की मांग और खेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए सभी खिलाड़ियों को ट्रेक सूट और खेल सामग्री की घोषणा की थी। कैबिनेट मंत्री अकबर ने खिलाड़ियों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांगो को पूरा किया। जिसको आज मूर्त रुप देते हुए खिलाड़ियों को ट्रेक सूट वितरण किया गया।

फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने बताया की कैबिनेट मंत्री अकबर ने इससे पहले भी फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों से मिलने आउटडोर स्टेडियम भी जा चुके है। जिले में खेल गतिविधियां को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों की मांग पर 3 लाख रूपए की लागत से खेल सामाग्री (हाई जंप गद्दा) प्रदान कर चुके है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button