छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच डिप्टी सीएम साव ने फहराया तिरंगा

रायपुर। देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।   

साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button