छत्तीसगढ़

किरण सिंहदेव फिर से बने बीजेपी अध्यक्ष

रायपुर। जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह को भाजपा ने एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में, विनोद तावड़े ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए थे, जो सभी किरण सिंहदेव के पक्ष में थे। इससे स्पष्ट होता है कि पार्टी में उनके नेतृत्व को व्यापक समर्थन प्राप्त है।

बता दें बस्तर संभाग के जगदलपुर से आने वाले किरण सिंह देव इस बार के बीजेपी के प्रत्याशी भी थे, किरण सिंह देव ने कांग्रेस उम्मीदवार को 29 हजार 834 वोटों से चुना व हराया है।

सिंहदेव ने राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्र के सभी नेताओं का जताया आभार 

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्र के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में पार्टी की सफलताओं का उल्लेख करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस नियुक्ति के साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। किरण सिंहदेव के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

किरण सिंह देव का जन्म 17 सितंबर 1962 में हुआ है। किरण देव पेशे से वकील हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1985- 86 में छात्र जीवन से की। 1998 से 2002 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहे। साल 2002 से 2005 तक बीजेपी जिला अध्यक्ष रहे। 2005 से 2009 तक प्रदेश मंत्री के तौर पर संगठन में पदस्थ थे। इसके बाद साल 2009 से 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। साल 2009 में बीजेपी ने किरण सिंह देव पर भरोसा जताते हुए महापौर का टिकट दिया और जीते। 2014 से 2020 तक संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर में सक्रिय रहे। 2020 से 2022 तक प्रदेश महामंत्री बने। 2022 में बिलासपुर संभाग के प्रभारी बने। 2023 विधानसभा चुनाव में वे विधायक के रूप में चुने गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button