छत्तीसगढ़

देश के हर कोने में मन की बात गूंज रही है : संतोष बाफना

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के तहत् देश को सम्बोधित किया। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने जगदलपुर शहर मण्डल के महाराजा प्रवीर चन्द्र शक्ति केन्द्र के प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड, शिवमंदिर वार्ड एवं भैरमदेव वार्ड के सभी बूथ के भाजपा पदाधिकारियों,  कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनों के साथ उत्कल सामाजिक भवन में बैठकर  प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पूर्व विधायक संतोष बाफना ने उपस्थित जनों से कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन-जन से संवाद करने की भावना का ही परिणाम है कि, देश के हर कोने में मन की बात गूंज रही है। उनका सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की विचारधारा का ही नतीजा है कि, देश का प्रत्येक व्यक्ति इस कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। साथ ही चाहे वह विश्व का प्रथम व्यक्ति हो, या किसी गांव का अंतिम व्यक्ति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस प्रकार के संचार माध्यम से उनसे संपर्क रखते हैं। इस कार्यक्रम से देश में नई सामाजिक चेतना आई है क्योंकि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की, समाज की बात की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की हौसला अफजाई करने से आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।

इस कार्यक्रम के दौरान हाफिज़ खान, दिनेश पानीग्राही, शक्ति केन्द्र प्रभारी योगेश ठाकुर, पार्षद निर्मल पानीग्राही, त्रिवेदी रंधारी, महेश्वरी ठाकुर, विनोद मूलचंदानी, राजेश दास, आशा महापात्र, आशा गुप्ता, कमला जंगम, गंगोत्री चन्द्रवंशी, गौरी ठाकुर, चंदा श्रीवास्तव सहित सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button