छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया भाजपा चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ

रायपुर। विधानसभा-लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पक्की करने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को राजधानी के विभिन्न वार्डों में भाजपा चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया।

सांसद अग्रवाल ने अरविंद दीक्षित (वार्ड नंबर 56), भगवती चरण शुक्ल (वार्ड नंबर 57), पंकज विक्रम (वार्ड नंबर 58), मोरेश्वरराव गद्रे (वार्ड नंबर 59) के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन कर भाजपा प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। क्रमक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अंजली जितेंद्र गोलछा, सचिन मेघानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अमर गिदवानी भी उपस्थित रहे।

सांसद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है, और आने वाले नगर निगम चुनाव में भी भाजपा विजयी होकर रायपुर के सर्वांगीण विकास को गति देगी।  

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाकर रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।  

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा की नीति और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button