छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

राजेश ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 2 करोड़ 91 लाख के गहने और नगदी लूटने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में 11 सितंबर को हुई लूटपाट की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 2 करोड़ 91 लाख के गहने और नगदी लूटने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 करोड़ 40 लाख की संपत्ति, जिसमें गहने और नगदी शामिल हैं, बरामद की है।

लूटपाट का मुख्य सरगना गिरफ्तार

मुख्य आरोपी झारखंड का मोनू सोनी उर्फ बुक्की सोनी, जो पहले से ही इनामी अपराधी था, पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इस घटना में एक महिला समेत कुल 6 आरोपी शामिल थे। पुलिस ने दिल्ली और औरंगाबाद में छिपे हुए इन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से दो पिस्टल भी बरामद हुई हैं।

घटना का पूरा विवरण

11 सितंबर को दोपहर करीब 1.50 बजे तीन बाइक सवार लुटेरे रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में घुसे और दुकान संचालक राजेश सोनी और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर कब्जे में ले लिया। कट्टे की बट से हमला कर बदमाशों ने 8 किलो सोना और नगदी लूट ली। पुलिस ने तब से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफल रही।

पुलिस का दावा है कि लूट में शामिल पांच आरोपी घटना के बाद दिल्ली और औरंगाबाद भाग गए थे। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी, जो सोनू की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button