छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी उठापटक शुरू, आम आदमी पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी उठापटक शुरू हो गई है। मंगलवर को आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने इस्तीफा दे दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सभी अन्य दलों के नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर का पार्टी के विस्तार में बड़ा योगदान था। दोनों ही पार्टी की तरफ से इस बार उम्मीदवार भी थे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि अन्य दलों के कई नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं।

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात भी की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button