आज के व्रत व त्यौहार : आज रंग पंचमी

न्युज डेस्क (एजेंसी)। होली का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसके ठीक पांच दिन बाद पंचमी तिथि को रंग पंचमी उत्सव मनाया जाता है जो भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन दोनों ने एक साथ होली खेली थी और सभी देवी-देवता इस दिन पृथ्वी लोक पर उनका दर्शन करने आए थे।
पंचांग के अनुसार उदया तिथि का मान रखते हुए चैत्र कृष्ण पंचमी 30 मार्च को होगी। यह पर्व खासकर उत्तर भारत में मनाया जाता है।
रंग पंचमी का महत्व
दुनिया भर के राधा-कृष्ण भक्त इस दिन का इंतजार करते हैं और सामाजिक रूप इसे फूलों की होली खेलकर मनाते हैं। राधा रानी और भगवान कृष्ण ने इसी दिन एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगों की रासलीला की थी। जब सभी देवी देवता भी इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए पृथ्वी लोक पर आए तो दोनों ने उन्हें भी अबीर गुलाल लगाया। पंचमी तिथि होने के कारण ही इस दिन को रंग पंचमी के रूप में याद किया गया।