छत्तीसगढ़

हमारे जीवन में पावर ऑफ़ रेसिलिएं बहुत काम आता है : डॉ. किरणमयी नायक

रायपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के  निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल रायपुर  द्वारा लचीलेपन की शक्ति कार्यशाला का आयोजन समणी निर्देशिका डॉक्टर ज्योति प्रज्ञा एवं डॉक्टर मानस प्रज्ञा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समणी द्वारा नमस्कार महामंत्र के वाचन के साथ हुआ। इसके बाद तत्पश्चात कन्या मंडल की बेटियों ने मंगला चरण का संगान किया।

अपना प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन देते समय नवनिर्वाचित अध्यक्षा नेहा जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया तथा उन्हें अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ महिला मंडल रायपुर द्वारा संपादित सभी कार्यों का संक्षिप्त में विवरण दिया।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि व प्रमुख वक्ता थी रायपुर की पूर्व महापौर और वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक। उन्होंने अपनी विशिष्ट वक्तृत्व शैली में पावर ऑफ़ रेसिलिएंस को अत्यंत ही सरल भाषा में सभी को समझाया। उन्होंने बताया कि हमारे राजनीतिक जीवन में पावर ऑफ़ रेसिलिएंस बहुत काम आता है क्योंकि हमारी लाइफ में रोजाना कुछ उतार-चढ़ाव होते रहते हैं जिनके साथ हमें सामंजस्य बिठाना पड़ता है। वहीं पर काम आती है यह पावर ऑफ़ रेसिलिएंस और उनके वक्तृत्व की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने जिस जीवनशैली को अपना रखा है वह जैन धर्म से काफी  प्रभावित हैं। आप पूर्णतया शाकाहारी हैं। आपकी जीवनशैली तीन स्तंभों पर टिकी हुई है वे है सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक निद्रा।

समणी निर्देशिका डॉ ज्योति प्रज्ञा ने अपने उद्बोधन में बताया कि सारी प्रॉब्लम की जड़ मन है। अगर हम मन को समझा सके तो हम जिंदगी की जंग को जीत सकते हैं।

कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सहसचिव संध्या बैंगानी ने किया। वहीं अध्यक्ष श्रीमान गौतम गोलछा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती उषा भंसाली अध्यक्ष श्रीमती नेहाजी जैन व सचिव श्रीमती मधुर बछावत ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती सरिता बरलोटा भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती मधुर बच्छावत ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button