छत्तीसगढ़
प्राचार्य ने किया यौन उत्पीड़न, महिला कर्मचारियों की शिकायत पर गिरफ्तार

जशपुर। यह घटना पत्थलगांव के बगीचा थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिमड़ा की है। स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है।
स्कूल की एक महिला व्याख्याता और एक अन्य महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर फोन पर अश्लील बातें करने और स्कूल परिसर में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का बयान भी आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आरोपी प्राचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।