छत्तीसगढ़

राहुल गांधी 8 को अंबिकापुर और जशपुर में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर। राज्य में विधानसभा का पहला चरण पूर्ण हो गया है। दूसरे चरण के लिए केंद्रीय नेताओं का दौरा जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को अंबिकापुर और जशपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 8 नवंबर को विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में पहुंचेंगे। जशपुर में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से  हेलीकॉप्टर  द्वारा कतकालो अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो, ब्लॉक – अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button