2 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली बेटी मालती मैरी

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिल्मों से दूर एक्ट्रेस इन दिनों फैमिली टाइम बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपनी क्यूट बेटी मालती मैरी का बर्थडे ग्रैड अंदाज में सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन की झलक बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने इसकी तस्वीरें फैंस संग साझा भी कर दी हैं। तस्वीरें में मालती काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं फोटोज में प्रियंका और निक की कूल केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली बेटी मालती मैरी 2 साल की हो गई हैं। इसी कड़ी में बर्थडे का सेलिब्रेशन भी ग्रैंड रखा गया। मालती का बर्थडे एक बीच साइड रिसॉर्ट में सेलिब्रेट किया गया। इस सेलिब्रेशन में जोनस ब्रदर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन में लिखा, ‘हमारी नन्हीं परी अब 2 साल की हो गई है।’