छत्तीसगढ़

गुजरात के डांग में डायन प्रताड़ना के 145 मामले, 21वी सदी में प्रकार की घटनाएं अत्यंत शर्मनाक : डॉ. दिनेश मिश्र

रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा गुजरात के डांग जिले से पुलिस द्वारा पिछले 10 वर्षों में 145 महिलाओं को जादू  टोना करने, डायन के शक में प्रताड़ित करने की जानकारी सामने आई है। 21वी सदी में प्रकार की घटनाएं अत्यंत शर्मनाक हैं।

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा जानकारी मिली है कि डायन के संदेह में प्रताडित महिलाओं की उम्र 30 से 70 वर्ष की है, इनमे से 60 प्रतिशत महिलाएं विधवा हैं। सामाजिक प्रताडना के कारण हत्या, आत्महत्या, बहिष्कार का सामना करना पड़ा। उन बेबस महिलाओं को उनके परिजनों परिजनो से भी सहयोग नहीं मिला बल्कि उन्हें उपेक्षा व तिरस्कार सहना पड़ा। इनमें से कुछ महिलाओं ने पुलिस में शिकायत भी की है। जादू टोने से बीमार करने, दुर्भाग्य, अपशकुन जैसे गैर तार्किक बातों को आधार बना कर प्रताड़ित ये महिलाएं  बिना  किसी दोष के कलंक झेलने को मजबूर हैं। अंधविश्वास के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर देश भर से सामने आती हैं।

डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा  यह 145 पुलिस में दर्ज मामले तो सिर्फ सिर्फ सूरत डांग के ही हैं। यदि पूरे गुजरात राज्य की घटनाओं की जानकारी ली जाएगी तो ऐसे मामलों की संख्या हजारों में निकलेगी। इस मामले पर आर टी आई लगा कर पूरे प्रदेष के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है और जनजागरण अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने कहा गुजरात सरकार को डायन प्रताड़ना के विरोध में एक सक्षम कानून बनाना चाहिए, ताकि मामलों की वास्तविक जानकारी भी हो। दोषियों को सजा मिले तथा प्रताड़ितों को न्याय भी मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button