छत्तीसगढ़

सिमेंट फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना आ रही है। घटना हिरमी के सीमेंट फैक्ट्री की बताई जा रही है। धमाके की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुहेला थाना के हिरमी गांव की है। यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री है। दोपहर में फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे में कई मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर लाया गया। एसडीओपी बलोदा बाजार और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे का जायजा ले रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लाकेश कुंअर गायकवाड निवासी कुथारोड, शत्रुहन लाल वर्मा निवासी मुड़पार, उमेश कुमार वर्मा निवासी सरफोंगा की मौत हुई है। सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button