छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु चौक और प्रवेश द्वार का भूमिपूजन

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान कटघोरा के कसनिया मोड़ पर महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने यहाँ भगवान सहस्त्रबाहु चौक का नामकरण किया, साथ ही मूर्ति स्थापना और कल्चुरी स्वागत द्वार सह उद्यान निर्माण की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चौक में मूर्ति स्थापना के लिए भूमिपूजन संपन्न किया। इस अवसर पर उन्होंने चौक के नामकरण, मूर्ति स्थापना और अन्य निर्माण कार्यों की शुरुआत के लिए कल्चुरी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, आईजी बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, राज जायसवाल, रामगोपाल डिक्सेना, राजेन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और कल्चुरी समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button