छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विशेष महाआरती में हिस्सा लिया और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की।

दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से राज्य की जनता के लिए सुख-शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास का आशीर्वाद मांगा। इस धार्मिक आयोजन के दौरान उनके साथ विधायक पुरंदर मिश्रा और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री के साथ भक्तिभाव से प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button