छत्तीसगढ़
आज रायगढ़ और रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (मंगलवार, 2 दिसंबर 2025) रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे रायपुर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायगढ़ पहुंचकर, वे दोपहर लगभग 1:05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
राजधानी रायपुर में सायंकालीन कार्यक्रम
रायगढ़ से लौटने के बाद, मुख्यमंत्री साय शाम को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे:
शाम 6:00 बजे, वे दंतेश्वरी डायलॉग 2025, पाञ्चजन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इसके पश्चात्, मुख्यमंत्री शाम 7:45 बजे अपने मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
















