छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री जनदर्शन : दिव्यांगों के लिए मददगार बने विष्णु देव साय, मौके पर ही बांटीं बैटरी वाली ट्राइसिकल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर आयोजित ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों के प्रति विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और जरूरतमंदों को बैटरी चलित ट्राइसिकल भेंट की।

बिंदु बीरे को मिला चलने का सहारा

राजधानी रायपुर के शंकर नगर की रहने वाली 45 वर्षीय श्रीमती बिंदु बीरे, जो पैरों से चलने में पूरी तरह असमर्थ हैं, अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुँची थीं। बिंदु ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे अपने लिए आधुनिक ट्राइसिकल खरीदने में सक्षम नहीं थीं, जिससे उन्हें आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री ने बिना किसी देरी के बिंदु की परेशानी को समझा और तत्काल उन्हें एक नई बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान करने के निर्देश दिए।

चेहरे पर आई मुस्कान

नया वाहन पाकर श्रीमती बिंदु बीरे के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब वे आत्मनिर्भर होकर कहीं भी आ-जा सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की त्वरित निर्णय लेने की शैली और संवेदनशीलता की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button