छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता : 60 वर्षीय हनुमंत राव को जनदर्शन में मिला नया राशन कार्ड

रायपुर। मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग श्रमिक श्री हनुमंत राव के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल एक बड़ा सहारा बनकर आई है।

अकेलेपन और राशन की समस्या का समाधान

रायपुर के तात्यापारा वार्ड में पिछले 6 दशकों से रह रहे श्री हनुमंत राव ने जनदर्शन में अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे अविवाहित हैं और वर्तमान में अकेले ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनके माता-पिता के निधन के बाद उनका पुराना राशन कार्ड भी बंद हो गया था, जिसके कारण उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

श्री राव की समस्या को मुख्यमंत्री श्री साय ने बेहद आत्मीयता से सुना। उन्होंने बुजुर्ग श्रमिक की परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्री हनुमंत राव का तत्काल नया राशन कार्ड बनाया जाए।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से न केवल हनुमंत राव को अब नियमित राशन मिल सकेगा, बल्कि वे अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ने के पात्र भी हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति संसाधनों और योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button