छत्तीसगढ़
दीपावली के पावन अवसर पर सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की जनता को दी बधाई, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रोशनी और उत्सव के पावन पर्व दीपावली पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने मां महालक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि राज्य के सभी लोग उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन जिएं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास और सद्भावना का प्रतीक है। यह त्योहार हमें नकारात्मकता और अंधेरे को पीछे छोड़कर उजाले की ओर बढ़ने तथा समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री साय ने आशा जताई कि दीपोत्सव का यह पवित्र त्योहार छत्तीसगढ़ के हर परिवार के जीवन में उजाला, शांति और खुशहाली लेकर आएगा, जिससे प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास के नए मील के पत्थर हासिल करता रहेगा।
















