लाइफ-स्टाइलहेल्थ

गर्भावस्था में योग और ध्यान से करें तनाव को नियंत्रित

नई दिल्ली (एजेंसी)। गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव या चिंता महसूस करना काफी स्वाभाविक है। कामकाजी महिलाओं में यह तनाव अक्सर अधिक देखने को मिलता है। इसके अलावा, कई गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा (Labor Pain) और डिलीवरी से जुड़ी अन्य चिंताओं को लेकर भी तनावग्रस्त हो जाती हैं।

यह तनाव अपने आप में एक बड़ी समस्या बन सकता है, जिसका सीधा असर मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए, यह जानना बहुत ज़रूरी है कि गर्भावस्था के दौरान होने वाले इस तनाव को कैसे कम या नियंत्रित किया जाए।

गर्भावस्था में तनाव से बचने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका ध्यान है। घर में एक शांत जगह चुनें और रोज़ाना केवल 10 मिनट निकालकर ध्यान करें। यह अभ्यास धीरे-धीरे आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद करेगा।

कई शोधों और अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान उचित स्वास्थ्य देखभाल के साथ-साथ योग और ध्यान जैसी माइंड-बॉडी थेरेपी को अपनाती हैं, उनका प्रसवकाल कम होता है, डिलीवरी के दौरान उन्हें कम दवाओं की आवश्यकता पड़ती है और वे जल्दी स्वस्थ हो जाती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button