लाइफ-स्टाइलहेल्थ

हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस, मिलेगा फायदा

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप लौकी के जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हर दिन लौकी का जूस पीने से कुछ ही हफ्तों में इसके सकारात्मक प्रभाव दिखने लगते हैं।

शरीर को करे डिटॉक्स

अगर आप अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो लौकी के जूस का सेवन शुरू कर सकते हैं। सही मात्रा और सही तरीके से लौकी का जूस पीने से शरीर में जमा हुए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। लौकी का जूस कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह वज़न घटाने में भी सहायक हो सकता है।

पेट के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

लौकी का जूस फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीज़ों को भी लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को रखे नियंत्रित

क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए भी लौकी का जूस कारगर है? पोषक तत्वों से भरपूर यह जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद कर सकता है। लौकी के जूस में मौजूद ये सभी पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी सहायक होते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button