छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मिश्रा को उनकी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री मिश्रा के अनुभव का लाभ राज्य की विकास योजनाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी नई भूमिका के कुशल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
















