लाइफ-स्टाइलहेल्थ

मांसपेशियों में ऐंठन से तुरंत राहत के लिए असरदार घरेलू उपाय

नई दिल्ली (एजेंसी)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें आम हैं, जिनमें से एक है पैर की नस या मांसपेशी का चढ़ जाना (ऐंठन)। यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन जब नस चढ़ती है तो असहनीय पीड़ा होती है। ऐंठन आने पर मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है और कई बार सूजन भी आ जाती है। ऐंठन के कारण कई बार खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है।

मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या काफी आम है, जो आमतौर पर जांघ, हाथ, पैर, गर्दन, पिंडली और पेट में हो सकती है। हालांकि यह स्थिति आमतौर पर खतरनाक नहीं होती और अक्सर खुद ही ठीक हो जाती है। लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर भी हो सकती है, जिसके लिए डॉक्टरी सलाह ज़रूरी हो सकती है।

अचानक नस चढ़ने पर अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि क्या किया जाए। बहुत से लोग इंटरनेट पर ‘पैर की नस में दर्द का इलाज’, ‘पैर की नस दबने का इलाज’, ‘पैर की नसों का घरेलू इलाज’ या ‘पैर की नसों में खिंचाव का इलाज’ सर्च करते हैं। हम आपको बताएंगे कि इस समस्या में तुरंत आराम पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

मांसपेशियों में ऐंठन के मुख्य कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, मांसपेशियों में ऐंठन का एक मुख्य कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है। हालांकि, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे:

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

खून में पोटैशियम और कैल्शियम की कमी

शरीर में मैग्नीशियम और मिनरल्स की कमी

शराब का अधिक सेवन

किसी बीमारी के कारण कमजोरी

अधिक तनाव लेना

गलत मुद्रा (पोश्चर) में बैठना

खराब खान-पान

नींद की कमी

तुरंत राहत के लिए क्या करें?

  1. स्ट्रेचिंग करें

नस या मांसपेशी चढ़ने पर उस प्रभावित हिस्से को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें। स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशी जिस तरफ खिंची होती है, उसकी उल्टी दिशा में खिंचती है और आराम मिलता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि स्ट्रेचिंग करते समय ज्यादा जोर न लगाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button