छत्तीसगढ़

चुनावी बिगुल : मुख्यमंत्री साय का बिहार दौरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शामिल होने के लिए बिहार के दौरे पर निकल गए हैं।

हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वह आज बिहार जा रहे हैं, जहां विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वह तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में हिस्सा लेंगे और भाजपा के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे।

कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह पहले भी कई प्रदेशों के प्रभारी रह चुके हैं और उनका परिणाम सबके सामने है। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी बिहार रवाना हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 11:35 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे वह तारापुर विधानसभा प्रत्याशी सम्राट चौधरी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 2:15 बजे मुंगेर विधानसभा के उम्मीदवार कुमार प्रणय की नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6:30 बजे विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button